Saturday, September 1, 2018

VIDEO: आदिम जाति कल्याण विभाग का बाबू रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

देवास में लोकायुक्त पुलिस ने आदिम जाति कल्याण विभाग के बाबू को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरप्तार किया है. लोकायुक्त अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बाबू अपने ही विभाग के निलंबित अधीक्षक से फाइल आगे बढ़ाने के लिए 40 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था. दोनों के बीच यह रकम दो किश्तों में देना तय हुआ. फरियादी मोहन प्रसाद कोरी की रिपोर्ट पर इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी बाबू समित रायकवार को 10 हजार रुपये की रकम के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2MCNyrc

No comments:

Post a Comment

Misuse Of Caste Atrocities Act Very Rare, No Ground To Scrap It: Former Chief Justice BR Gavai

BR Gavai's remarks came amid a row over the death of a student at IIT Bombay, in which a professor has been booked under the SC/ST Act. ...