Saturday, September 29, 2018

VIDEO: चालीस हजार रुपए की रिश्वत लेते सब-रजिस्ट्रार रंगेहाथों गिरफ्तार

मध्‍यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लोकायुक्त की टीम ने शुक्रवार को सब रजिस्ट्रार अशोक शर्मा को चालीस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है. लोकायुक्त ने आईएसबीटी स्थित जिला पंजीयन कार्यालय में छापेमार कार्रवाई की. भोपाल निवासी राजेश द्विवेदी नाम के शख्स ने लोकायुक्त से शिकायत की थी कि अशोक शर्मा रजिस्ट्री का प्रिंट देने के लिए चालीस हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे हैं. लोकायुक्त ने प्रारंभिक जांच कर राजेश द्विवेदी को चालीस हजार रुपए लेकर भेजा. जैसे ही अशोक शर्मा ने अपने कैबिन में रिश्वत ली, वैसे ही पुलिस ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. लोकायुक्त पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2DDmlAz

No comments:

Post a Comment

'Spacerani', 'News': Bizarre Names In Chhattisgarh Job Exam Result Spark Row

Soon after the results were published, screenshots of the merit list went viral on social media after users spotted candidates listed under ...