Saturday, September 29, 2018

VIDEO: खत्‍म होगा वनराज के दीदार का इंतजार, सोमवार को खुलेंगे 'कान्‍हा' के गेट

अब पर्यटकों को मध्‍यप्रदेश के मंडला जिले में स्थित कान्‍हा नेशनल पार्क में वनराज के दीदार करने के लिए ज्यादा वक्त का इंतजार नहीं करना होगा. वजह है रैनी सीजन के तीन माह बाद पर्यटकों के घूमने के लिए पार्क के गेट एक अक्टूबर से खुल जाएंगे. इसके बाद पर्यटकों को वनराज के दीदार आसानी से हो सकेंगे. इसके लिए कान्हा पार्क प्रबंधन ने विशेष तैयारी भी कर ली है. दरअसल कान्हा प्रबंधन ने बरसात को देखते हुए कोर एरिया पर्यटन के लिए बंद कर दिया था. 1 से 14 अक्टूबर तक कान्हा और मुक्की जोन में पर्यटन होगा. इसमें कान्हा में 20 और मुक्की में 45 वाहनों से पर्यटक भ्रमण कर सकेंगे. पार्क की उपसंचालक अंजना सुचिता तर्की के मुताबिक पार्क के खुलने के पहले ही सीटें फुल हो गई हैं. इस वजह से पहले पखवाड़े में वाहनों की संख्या सीमित होने के कारण पर्यटकों को आसानी से भ्रमण का मौका नहीं मिलेगा. (मंडला से कृष्‍ण साहू)

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2xXA9zJ

No comments:

Post a Comment

Amit Shah Suffered "Food Poisoning," Now "Perfect": Union Minister Pralhad Joshi

Amit Shah' visit to Karnataka's Belagavi district, where he was scheduled to inaugurate the new headquarters building of Sri Beeresh...