Sunday, September 30, 2018

VIDEO: ग्रामीणों ने पहले मुख्यमंत्री से बनवाया बांध, अब कर रहे हैं विरोध

उमरिया जिले के अतरिया गांव के किसान 13 करोड़ की लागत से बन रहे बांध के विरोध में धरने पर बैठ गए हैं. किसानों का कहना है कि बांध बनने से उनके खेत पानी में डूब जाएंगे. हालांकि बांध बनाने की मांग भी 2 साल पहले किसानों ने की थी. 2 साल पहले मुख्यमंत्री के बिलासपुर दौरे में किसानों ने सिंचाई के लिए बांध की मांग रखी थी. जिसके बाद सीएम ने मंच से बांध बनवाने की घोषणा कर दी. अब जब बांध बनने जा रहा है तब किसान अब इसका विरोध कर रहे हैं. किसानों का कहना है कि जमीन डूबने की कीमत पर वह बांध नहीं चाहते हैं. जल संसाधन विभाग के अफसर किसानों को यह समझाने में लगे हैं कि बांध से किसानों को ही लाभ होगा.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2Qh8HV4

No comments:

Post a Comment

3 Killed, Including Infant, In Odisha Landslide Triggered By Cyclone Arnab

Two others have been rescued by a fire services team, Odisha's Panchayati Raj Minister Rabi Narayan Naik told reporters. from NDTV New...