Saturday, September 29, 2018

VIDEO: मुरैना पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का जखीरा

मध्‍यप्रदेश के मुरैना में कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियारों का जखीरा पकड़ने के साथ ही एक आरोपी बनवारी कुशवाह को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. ये अवैध हथियार राजस्थान से तस्करी के लिए लाए गए थे. इन हथियारों में 6 बंदूकें, 3 अधिया, एक कट्टा और 15 जिंदा कारतूस हैं. माना जा रहा है कि ये हथियार आगामी विधानसभा चुनाव में हिंसा फैलाने के मकसद से लाएए गए थे. आपको बता दें कि आगामी चुनाव के चलते हाल ही में बॉर्डर सील की मीटिंग हुई थी, जिसमें सभी थाना प्रभारियों को अवैध हथियार तस्करी नजर रखने के निर्देश दिए गए थे. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति‍ तस्करी के लिए अवैध हथियारों के साथ खड़ा है. इस पर दबिश देकर उसे पकड़ा गया. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2Ohd8lI

No comments:

Post a Comment

'Won't She Feel Uncomfortable?': Photographer Calls Out Men Staring At Foreigner At Taj Mahal

While conducting a photoshoot with a female tourist, the man noticed several young men standing nearby and watching her. from NDTV News Se...