Saturday, September 29, 2018

VIDEO: बुरहानपुर में रामलीला का मंचन, प्रदर्शनी भी लगाई

मध्‍यप्रदेश के बुरहानपुर में इन दिनों प्रदेश के संस्कृति विभाग द्वारा रामलीला का मंचन कराया जा रहा है, जिसमें देश-विदेश के प्रसिद्ध कलाकार भाग ले रहे हैं, जिसका लोग आनंद ले रहे हैं. इसके साथ ही, लुप्त होती रामलीला मंचन की विधा के जनजागरण के मकसद से आयोजित इस रामलीला में विभिन्न देशों में होने वाली रामलीला के कलाकारों के मुखौटों, वस्त्रों व अन्‍य सामग्री की प्रदर्शनी भी लगाई गई है. कार्यक्रम में शामिल होने आई प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनीस ने कहा कि रामलीला का मंचन आज के वैश्विक युग में अति प्रासंगिक है. उन्होंने शबरी प्रसंग का हवाला देते हुए कहा कि हमारे देश में जात-पांत, ऊंच-नीच का कोई बंधन ही नहीं था. उन्‍होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया, साथ ही रामलीला मंचन को देखा.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2xVS0XP

No comments:

Post a Comment

Amit Shah Suffered "Food Poisoning," Now "Perfect": Union Minister Pralhad Joshi

Amit Shah' visit to Karnataka's Belagavi district, where he was scheduled to inaugurate the new headquarters building of Sri Beeresh...