Saturday, September 29, 2018

VIDEO: सड़क की मांग को लेकर नीमच जिले में ग्रामीणों का जल सत्‍याग्रह

मध्‍यप्रदेश में नीमच जिले की मनासा तहसील के गांव आंतरीमाता से कुडालियां जाने वाली सड़क बारिश के तेज बहाव में ऐसे बह गई, जैसे ताश के पत्‍तों का महल ढहता है. यह सड़क डेढ़ साल पहले ही बनी थी. गत 23 अगस्‍त को सड़क बहने के बाद करीब एक दर्जन गांवों का सम्‍पर्क रामपुरा और अन्‍य स्‍थानों से टूट गया है. तब से ग्रामीण मांग कर रहे थे कि यह सड़क बनवाई जाए, लेकिन ग्रामीणों की आवाज सरकार के नक्‍कारखाने में तूती की तरह बज कर रह गई. इससे आहत होकर शुक्रवार को प्रभावित गांवों के ग्रामीण इसी सड़क से लगे कैलाश मानसरोवर डेम के डूब क्षेत्र में जल सत्‍याग्रह करने लगे. इस पूरे मामले को लेकर जब जिम्‍मेदार अधिकारियों से बात की गई तो उनका कहना था कि हर हाल में कल सड़क का निर्माण शुरू कराएंगे.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2xX9Aut

No comments:

Post a Comment

'Won't She Feel Uncomfortable?': Photographer Calls Out Men Staring At Foreigner At Taj Mahal

While conducting a photoshoot with a female tourist, the man noticed several young men standing nearby and watching her. from NDTV News Se...