Saturday, September 1, 2018

VIDEO: 20 लाख का सोना चुराने वाला चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे

इंदौर के सराफा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 लाख रुपये का सोना चुराने वाले चोर को गिरफ्तार किया है. सीएसपी सराफा थाना डीके तिवारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि अजीमुद्दीन ने सराफा बाजार के मीना बाजार बिल्डिंग की चौथी मंजिल से दुकान से 20 लाख रुपये का सोना चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. पुलिस ने घटना के संबंध में इलाके के सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमे एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया. पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर युवक को पकड़ा और पूछताछ की. आरोपी युवक मिथुन में दुकान में चोरी करने की बात स्वीकार की है. पुलिस ने बताया कि कुछ माह पहले आरोपी फरियादी के यहां नौकरी करता था. आरोपी ने सोना चोरी कर छूपा दिया था और बंगाल भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2C3cdAb

No comments:

Post a Comment

Delhi Man Sexually Assaults 6-Year-Old Girl, Locals Hand Him Over To Cops

According to police, a group of people arrived at the Shidipura police post with the minor and her family at around 6:30 pm and informed the...