सागर के बीना थाना इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है. प्रशासन की लापरवाही के चलते लावारिश शव को कचरा वाहन से अस्पताल भिजवाया गया. दरअसल, बीना पुलिस को सर्वोदय चौक के पास एक लावारिश शव पड़ा होने की जानकारी मिली थी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की. पुलिस द्वारा नगर पालिका को सूचना दी गई, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नगर पालिका ने कचरा वाहन भिजवाया. पुलिस ने भी शव को कचरा उठाने के वाहन से अस्पताल भिजवाया. नगर पालिका अब इस घटना को कैमरे के सामने स्वीकार करने से गुरेज कर रही है.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2MDeZRy
No comments:
Post a Comment