Saturday, September 1, 2018

VIDEO: पांच देसी पिस्टल के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

बड़वानी जिले के पलसूद में अवैध हथियारों की तस्करी करते हुए एक महिला पुलिस के हत्थे चढ़ी है. पुलिस ने महिला से 32 बोर की 5 देसी पिस्टल बरामद की है. पुलिस ने बताया कि महिला का पुरुष साथी फरार होने में सफल रहा. पलसूद थाना प्रभारी जे.एन. कनाश ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार महिला लीलाबाई की उम्र 40 वर्ष है जो कि पलसूल की रहने वाली है. उन्होंने बताया कि मुखबिर से अवैध हथियार लेकर महिला व पुरुष के सेंधवा की तरफ जाने की खबर मिली थी. थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को ग्राम रेजवा की तरफ जा रही थी, तभी महिला व पुरुष के पास एक थेली थी. पुलिस को देखकर पुरुष साथी देपाल सिंह फरार हो गया, जबकि महिला को पुलिस हिरासत में लेकर तलाशी ली. तलाशी के दौरान महिला से 32 बोर की पांच देसी पिस्टल बरामद की गई. थाना प्रभारी ने बताया कि आर्म्स एक्ट के मामले में इससे पहले किसी महिला को गिरफ्तार नहीं किया. पलसूद थाना पुलिस ने आरोपी महिला तस्कर को हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का अंदेशा है कि आगामी विधानसभा चुनाव के चलते क्षेत्र में अवैध हथियार तस्करों के गिरोह सक्रिय हो गए हैं, जिसके चलते अब तस्कर महिलाओं का तस्करी में इस्तेमाल कर रहे हैं.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2PSyLXh

No comments:

Post a Comment

3 Killed, Including Infant, In Odisha Landslide Triggered By Cyclone Arnab

Two others have been rescued by a fire services team, Odisha's Panchayati Raj Minister Rabi Narayan Naik told reporters. from NDTV New...