Sunday, December 30, 2018

जनजाति कार्य विभाग का सहायक आयुक्त 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के सागर में लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जनजाति कार्य विभाग के सहायक आयुक्त संदीप जैन को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. संदीप जैन छात्रावास के निरीक्षण के नाम पर केसली के छात्रावास अधीक्षक वीर सिंह अहिरवार से रिश्वत की मांग कर रहा था. इसकी शिकायत वीर सिंह ने लोकायुक्त से की, जिसके बाद लोकायुक्त पुलिस ने सागर स्थित अरिहंत विहार कॉलोनी में संदीप जैन के आवास पर कार्रवाई को अंजाम देते हुए उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2QbjiAs

No comments:

Post a Comment

Central Forces Serve Cooked Food In Flood-Hit Assam, While Saving Lives

The 149th Battalion of the CRPF prepared and distributed hot, freshly cooked meals to flood-affected families living in remote and difficult...