Sunday, December 30, 2018

VIDEO: पिंजरे में कैद हुआ आदमखोर तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के ससरावद इलाके में नर्मदा पट्टी के चीचली गांव के पास पिंजरे में तेंदुआ कैद हुआ है. करीब दो माह से इस वन्य जीव के कारण लोगों में दहशत थी. तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने दो पिंजरे लगाए थे. पिंजरे में तेंदुए के कैद होने की सूचना के बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई. जानकारी के अनुसार यह तेंदुआ कई मवेशियों पर हमला कर चुका था. डर और दहशत के चलते रात में नर्मदा पट्टी के किसान अपने खेत में नहीं जा रहे थे. बताया जा रहा है कि अब तक यहां करीब आधा दर्जन तेंदुए पकड़े जा चुके हैं. कसरावद के नर्मदा पट्टी के गांव लेपा, मकड़खेड़ा, बोथु, ढालखेड़ा और खलबुजुर्ग चीचली में अक्सर तेंदुए दिखाई देते हैं.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2Vg6I6K

No comments:

Post a Comment

3 Killed, Including Infant, In Odisha Landslide Triggered By Cyclone Arnab

Two others have been rescued by a fire services team, Odisha's Panchayati Raj Minister Rabi Narayan Naik told reporters. from NDTV New...