Monday, December 31, 2018

VIDEO: स्टेयरिंग लॉक होने से खाई में गिरी यात्री बस, 6 जने घायल

मध्य प्रदेश के बैतूल में यात्री बस भौरा काष्ठागार के पास खाई में उतर गई. यह बस इटारसी से सारनी जा रही थी. इस घटना में ड्राइवर और 6 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए शाहपुर लाया गया है. बस चालक की हालत नाजुक होने से उसे बैतूल रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि बस का स्टेयरिंग लॉक होने से यह हादसा हुआ है. स्टेयरिंग लॉक होते ही बस पुलिया से टकराते हुए खाई में उतर गई और सड़क से तकरीबन 50 फीट नीचे जाकर पेड़ से टकरा गई. शाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और घायलों के परिजनों को सूचित किया जा चुका है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2rXg9e0

No comments:

Post a Comment

'Won't She Feel Uncomfortable?': Photographer Calls Out Men Staring At Foreigner At Taj Mahal

While conducting a photoshoot with a female tourist, the man noticed several young men standing nearby and watching her. from NDTV News Se...