Monday, December 31, 2018

VIDEO: मैराथन में हुआ जमकर हंगामा, प्रतिभागियों ने तोड़ी कुर्सियां

मध्य प्रदेश के सतना में स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित मैराथन में जमकर हंगामा हुआ. सतना नगर निगम द्वारा आयोजित मैराथन में अव्यवस्थाओं के चलते न सिर्फ पोस्टर फाड़े गए, बल्कि कुर्सियों को भी प्रतिभागियों ने तोड़ दिया. सतना के दादा सुखेंद्र सिंह स्टेडियम से रवाना हुई मैराथन में प्रतिभागियों को पहले ही हरी झंडी दिखा दी गई और शहर का यातायात भी नहीं रोका गया, जिससे धावकों को चोटें भी आई. दौड़ के दौरान कुछ प्रतिभागियों ने बाइक का भी सहारा लिया. आपको बता दें कि इस मैराथन में पुरस्कार वितरण के दौरान प्रथम और द्वितीय स्थान के लिए प्रतिभागियों पर विवाद खड़ा हो गया. लोगों का आरोप है कि पुरस्कार अपात्र धावक को दिया गया है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2Rt8HG4

No comments:

Post a Comment

3 Killed, Including Infant, In Odisha Landslide Triggered By Cyclone Arnab

Two others have been rescued by a fire services team, Odisha's Panchayati Raj Minister Rabi Narayan Naik told reporters. from NDTV New...