Sunday, December 30, 2018

VIDEO: सड़क हादसे में क्रेन चालक की मौत, भीड़ ने ट्रक में लगाई आग

मध्य प्रदेश के धार के कानवन थाना इलाके में एक ट्रक ने क्रेन को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे क्रेन चालक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना महू-नीमच फोरलेन के रिटोड़ा फाटे पर हुई है. हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रक में आग लगा दी, जिससे ट्रक धूं-धूं कर जलने लगा और कुछ ही देर में ट्रक जलकर राख हो गया. घटना की सूचना के बाद कानवन थाना पुलिस मौके पर पहुची, लेकिन तब तक मौके पर जुटी भीड़ हट चुकी थी. पुलिस ने ट्रक में लगी आग को ग्रामीणों की सहायता से बुझाया. पुलिस ने क्रेन चालक के शव को अस्पताल पहुंचा, जहां उसे मोर्चरी में रख दिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2EVfbaE

No comments:

Post a Comment

3 Killed, Including Infant, In Odisha Landslide Triggered By Cyclone Arnab

Two others have been rescued by a fire services team, Odisha's Panchayati Raj Minister Rabi Narayan Naik told reporters. from NDTV New...