Tuesday, July 31, 2018

VIDEO:क्षीरसागर स्टेडियम में कुश्ती दंगल मैच के दौरान विवाद,कुर्सियां फिंकी

बीती रविवार की देर रात उज्जैन के क्षीरसागर स्टेडियम में कुश्ती दंगल मैच के दौरान विवाद की स्थिति बन गई.कुश्ती एरीना में दंगल के दौरान बीती रात 12 बजे दो पक्षों में मारपीट हो गई. यहां कुश्ती से जुड़े आयोजकों के बीच विवाद हुआ था. इसमें मदार गेट, बेगम बाग और हेलावाड़ी के लोगों की दूसरे पक्ष से मारपीट हुई.दर्शकों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां भी फेंकी.इस दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई.कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी.स्थिति तनावपूर्ण होने की आशंका के चलते सभी थानों का बल क्षीरसागर स्टेडियम पहुंचा.यहां पर पुलिस के पहुंचते, उसके पहले ही दोनों पक्ष के लोग भाग खड़े हुए. सेंट्रल कोतवाली पुलिस थाने के प्रभारी केके चौबे ने बताया कि हम घटनास्थल पर मौजूद थे.विवाद की स्थिति बनती देख लोगों को शांत कराया और मैच को बराबरी पर छुड़वाय गया.शिकायत नहीं होने पर फिलहाल मामले में कोई एफआईआर नहीं हुई हैं.पुलिस वीडियो फुटेज के जरिए यह देख रही है कि विवाद कहां से और किसने शुरु किया. वैसे जैसे-जैसे यह खबर आसपास की कॉलोनियों में फैली तो वहां भी भय का माहौल बन गया और लोगों ने अपने खिड़की -दरवाजे बंद कर लिए. जिन लोगों के परिवार के लोग वहां गए थे, उन्होंने फोन पर अपनों की खैरियत की जानकारी ली.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2LPtUaf

No comments:

Post a Comment

'Won't She Feel Uncomfortable?': Photographer Calls Out Men Staring At Foreigner At Taj Mahal

While conducting a photoshoot with a female tourist, the man noticed several young men standing nearby and watching her. from NDTV News Se...