Tuesday, July 31, 2018

VIDEO:40 से अधिक लोगों को काटने वाले बंदर से आतंकित जनता ने लगाया जाम

छतरपुर जिले की लवकुश नगर में एक बंदर का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है.यह पागल बंदर पिछले 2 माह से लोगों को अपना शिकार बना रहा है और अब तक 41 लोगों को काट कर घायल कर चुका है.सोमवार को सुबह जब इस बंदर ने घर में काम कर रही एक महिला के पैर में काट कर उसे लहूलुहान कर दिया तो नगरवासियों का गुस्सा सड़कों पर फिर उतर आया.हाथ में लाठी लेकर महिलाओं सहित सैकड़ों लोगों ने लवकुश नगर छतरपुर मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया.सूचना मिलने पर लव कुश नगर एसडीओपी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन लोग नहीं माने.उनका कहना था कि जब तक बन्दर नहीं पकड़ा जाता तब तक वह अपना आंदोलन जारी रखेंगे.लगभग 5 घंटे तक यह जाम लगा रहा और जब वन विभाग की टीम ने पागल बंदर को पकड़ने के लिए सर्चिंग शुरू की तब कहीं जाकर नगरवासियों को गुस्सा शांत हुआ.आपको बता दें कि 4 दिन पहले भी नगरवासियों ने तहसीलदार के बंगले के बाहर जाम लगाकर बंदर को पकड़ने के लिए प्रदर्शन किया था लेकिन आश्वासन के बाद जाम खोल दिया था.बंदर की वजह से महिलाओं और बच्चों को घर से निकलना मुश्किल है और लोगों में दहशत का माहौल है.वहीं वन विभाग के आला अधिकारी बहुत जल्दी बंदर को पकड़वाने की बात कर रहे हैं.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2LNb4QR

No comments:

Post a Comment

"Slave Mentality": BJP MP Urges Centre To Rename Roads Linked To 'Invaders'

Raising the issue during a Special Mention in the Rajya Sabha, Dinesh Sharma argued that the country had not fully moved beyond its colonial...