Tuesday, July 31, 2018

VIDEO: नशे में धुत पुलिसकर्मी महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिला

बैतूल शहर के सर्किट हाउस के सामने नशे में धुत पुलिसकर्मी आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया. नशे में धुत पुलिसकर्मी को महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी उसे अपने साथ ले गए. जानकारी के अनुसार सुबह सर्किट हाउस के सामने बने ई-गवर्नेन्स कार्यालय के बरामदे में पुलिस कर्चमारी एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखाई दिया. पुलिसकर्मी का नाम दिलिप है और यह पुलिस लाइन में पदस्थ है. कोतवाली पुलिस ने कल भी इसका मेडिकल करवाया था, जिसमे यह शराब पिया हुआ था. पुलिसकर्मी के साथ मिली महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है. फिलहाल नशेड़ी पुलिसकर्मी का मेडिकल करवाकर आगे की जांच की जा रही है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2v1uYy8

No comments:

Post a Comment

3 Killed, Including Infant, In Odisha Landslide Triggered By Cyclone Arnab

Two others have been rescued by a fire services team, Odisha's Panchayati Raj Minister Rabi Narayan Naik told reporters. from NDTV New...