Tuesday, July 31, 2018

VIDEO:शराब माफियाओं ने बुजुर्ग आदिवासी को घर में घुस कर पीटा, वीडियो बनाई

बुरहानपुर जिले के खकनार थाना क्षेत्र में अपना दबदबा और गुंडागर्दी फैलाने के लिए शराब माफिया ग्रामीणों से मारपीट करते नजर आ रहे हैं.आरोप है कि मुंदरा गांव में जहां पान की गुमटी चलाने वाले बुजुर्ग आदिवासी सुरसिंह भीलाला के घर देर रात तुकईथड गांव का कुख्यात गुंडा धीरेन्द्र ठाकुर उर्फ कांऊ अपने साथियों के साथ पहुंचा और आदिवासी के घर में घुसकर, लात घुसों से उसकी पीटाई कर डाली. पिटाई करने के दौरान गुंडों ने मोबाईल से वीडियो भी बनवाए और क्षेत्र में दहशत फैलाने के लिए उस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया लेकिन किसी तरह यह वीडियो खकनार थाना पुलिस के हाथ लग गया.पुलिस वीडियो के सहारे पीड़ित आदिवासी तक पहुंच गई. खौफज़दा आदिवासी को पुलिस ने सुरक्षा का भरोसा दिलाया तब उसने पूरी बात बताई. पीड़ित की शिकायत पर कुख्यात गुंडा कांउ और अन्य दो साथियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है.घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं.नेपानगर एसडीओपी करण सिंह रावत ने कहा कि आरोपी धीरेन्द्र सिंह क्षेत्र का कुख्यात गुंडा है.ऐसे बदमाशों के खिलाफ जिला बदर की कार्यवाही की जाएगी.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2Lx1p1L

No comments:

Post a Comment

3 Killed, Including Infant, In Odisha Landslide Triggered By Cyclone Arnab

Two others have been rescued by a fire services team, Odisha's Panchayati Raj Minister Rabi Narayan Naik told reporters. from NDTV New...