Tuesday, July 31, 2018

VIDEO:महिला कांवड़ियों ने नर्मदा के तट ग्वारीघाट से जल लेकर निकाली कांवड़ यात्रा

सावन के पहले सोमवार के मौके पर शिवभक्ति का अनुपम नज़ारा संस्कारधानी जबलपुर में देखने को मिला.यहां महिला कांवड़ियों ने मां नर्मदा के तट ग्वारीघाट से जल लेकर कांवर यात्रा निकाली और प्राचीन बादशाह हलवाई शिव मंदिर के लिए रवाना हुई.यात्रा के दौरान सैकड़ों की संख्या में महिलां कांवड़िया बोल बम के जयकारों को लगाती हुई आगे बढ़ी.अमुमन महिला कांवड़ियों द्वारा कांवड़ यात्रा निकालने का नज़ारों कम ही देखने को मिलता है लेकिन बात अगर संस्कारधानी की हों तो आस्था को लेकर यहां कुछ भी संभव है.पवित्र सावन मास के पहले सोमवार पर आस्था से सराबोर यह नज़ारा जिस किसी ने भी देख देखता रह गया.करीब 7 किलोमीटर तक महिला कांवड़ियां नंगे पैर इसी तरह भक्ति में डूबी दिखी.इस अवसर पर जगह-जगह रास्ते में इन महिला कावड़ियों पर पुष्प वर्षा की और स्वागत किया.वहीं तमाम हिन्दू संगठनों के लोग,स्वयंसेवी संगठनों के लोगों ने स्वागत शिविर लगाए. बड़ी संख्या में लोग इस महिला कांवड़िया महिलाओं के देखने के लिए इकट्ठा हुए.वैसे आम तौर पर भी सावन माह के अवसर पर जबलपुरवासी बड़ी संख्या में ना केवल व्रत रखते हैं, मांस- मदिरा आदि से दूर रहकर अन्य मान्यताओं का भी कड़ाई से पालन करते हैं.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2v14j4j

No comments:

Post a Comment

3 Killed, Including Infant, In Odisha Landslide Triggered By Cyclone Arnab

Two others have been rescued by a fire services team, Odisha's Panchayati Raj Minister Rabi Narayan Naik told reporters. from NDTV New...