Tuesday, July 31, 2018

VIDEO:बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय में एनएसयूआई ने किया विरोध प्रदर्शन

बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय में सोमवार एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए धरना दिया.एनएसयूआई छात्रों ने रजिस्ट्रार और वीसी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि यूनिवर्सिटी में अधिकारियों की ओर से पैसे लेकर अयोग्य छात्रों को पास किया जा रहा है और योग्य छात्रों के भविष्य से अधिकारी खिलवाड़ कर रहे हैं.छात्रों का कहना है कि हमारी 7 सूत्रीय मांगें हैं जिनको लेकर विरोध किया जा रहा है.साथ ही प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर एनएसयूआई की मांगें पूरी नहीं की गई तो एक अगस्त को बीयू के स्थापना दिवस पर उग्र विरोध प्रदर्शन किया जाएगा और अवसर पर राज्यपाल को काले झंडे दिखाए जाएंगें.धरने पर बैठे एनएसयूआई के छात्रों से मिलने के लिए बीयू के कुल सचिव यूएन शुक्ला आए और छात्रों की मांगों पर विचार कर सुधार करने का आश्वासन दिया.उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी में जो भी कमियां हैं,उन्हें10 दिनों के अंदर हल किया जाएगा. कहा जा रहा है कि एनएसयूआई के नेता इस मुद्दे को किसी भी प्रकार चुनाव तक जिंदा रखना चाहते हैं जिससे अधिक से अधिक छात्रों को अपने साथ जोड़ा जा सके.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2OvwWij

No comments:

Post a Comment

3 Killed, Including Infant, In Odisha Landslide Triggered By Cyclone Arnab

Two others have been rescued by a fire services team, Odisha's Panchayati Raj Minister Rabi Narayan Naik told reporters. from NDTV New...