Wednesday, January 30, 2019

VIDEO: देवास में गेल की गैस पाइपलाइन में लगी आग, लापरवाही पर उठे सवाल

मध्य प्रदेश के देवास शहर में बिछाई गई गेल गैस की पाइप लाइन में लापरवाही बरते जाने का मामला सामने आया है. देर रात को बालगढ़ रोड पर शिशु विहार मंदिर के पास पाइप लाइन में आग लग गई जिसने कुछ देर में ही विकराल रूप ले लिया. 3 दमकलो ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. बताया गया है कि बड़ा हादसा होने से टल गया क्योंकि कोई जनहानि नहीं हुई. गेल गैस के अधिकारी ने बताया कि सीवरेज व नगर निगम की खुदाई के चलते लगातार कुछ न कुछ परेशानियां होती रहती हैं. बहरहाल, मौके पर पहुंचे एसडीएम ने कंपनी के लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की बात की है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2CTJTxj

No comments:

Post a Comment

Lok Sabha Seeks Rahul Gandhi's Reply On Privilege Notice Over Amit Shah Remark

Jaiswal, who is also the chief whip of the BJP in the Lok Sabha, shared a copy of the Lok Sabha secretariat's communication to Gandhi as...