Thursday, January 31, 2019

जेब काटने के शक में भीड़ ने युवक को पीटा, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ के जिला अस्पताल में लोगों ने एक युवक को जेब तराशने के शक में पकड़ा और उसकी जमकर धुनाई कर दी. इस दौरान कुछ लोगों ने युवक का मोबाइल से वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. मिली जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में आरोपी युवक को कुछ लोगों ने चोरी और जेब काटने के शक में दबोचा, जिसके बाद वहां मौजूद भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. पिटाई के बाद लोगों ने युवक को स्थानीय पुलिस चौकी के हवाले कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. कुछ लोगों ने युवक की पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था, जिसके बाद यह वारयल हो रहा है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2RsZDwu

No comments:

Post a Comment

Exclusive: Bengaluru Minister Krishna Byre Gowda Lists Fixes For Potholes, Traffic Jams, Flooding

Bengaluru has a new minister in charge of Bengaluru Development, Krishna Byre Gowda, who has promised to bring about systematic change by im...