Sunday, December 30, 2018

मेलबर्न टेस्ट में चेतेश्वर पुजारा ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड

चेतेश्वर पुजारा मेलबर्न टेस्ट की दूसरी पारी में 0 पर आउट हो गए. पहली पारी में उन्होंने शतक (106) बनाया था. इस तरह से ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर पहली पारी में शतक और दूसरी पारी में शून्य पर आउट होने वाले वह तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. उनके पहले वीनू मांकड़ और सुनील गावस्कर इस कारनामे को अंजाम दे चुके हैं. भारतीय क्रिकेट टीम ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट के नुकसान पर 54 रन बनाए हैं. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर जारी इस मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 346 रनों की बढ़त हासिल कर ली है. मेहमान टीम के लिए मयंक अग्रवाल (28) और ऋषभ पंत (6) नाबाद हैं.

from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी http://bit.ly/2QReHsq

No comments:

Post a Comment

3 Killed, Including Infant, In Odisha Landslide Triggered By Cyclone Arnab

Two others have been rescued by a fire services team, Odisha's Panchayati Raj Minister Rabi Narayan Naik told reporters. from NDTV New...