Friday, September 9, 2022

PHOTOS: इंदौर में अनंत चतुर्दशी की धूम, किसी ने दिखाए करतब, किसी ने गाए भजन; ऐसी उमड़ी भीड़

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में कोरोनाकाल के दो साल बाद फिर झांकियों का कारवां शुक्रवार शाम को सड़कों पर निकला. खजराना गणेश मंदिर की झांकी सबसे आगे थी. इसमें अखाड़ों के कलाकारों ने भी जमकर करतब दिखाए. लोगों का उत्‍साह भी चरम पर था. जैसे-जैसे झांकियों का कारवां आगे बढ़ता जा गया, वैसे-वैसे इसे देखने लोगों की भीड़ भी सड़कों पर बढ़ती गई. शाम छह बजे कलेक्टर मनीष सिंह, पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र, निगमायुक्त प्रतिभा पाल और खजराना गणेश मंदिर के पुजारियों ने खजराना गणेश प्रबंध समिति की झांकी का पूजन किया. इसके बाद धीरे धीरे झांकियों का कारवां आगे बढ़ना शुरू हुआ.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2SBqUpW

No comments:

Post a Comment

Amit Shah Suffered "Food Poisoning," Now "Perfect": Union Minister Pralhad Joshi

Amit Shah' visit to Karnataka's Belagavi district, where he was scheduled to inaugurate the new headquarters building of Sri Beeresh...