Friday, July 29, 2022

देवास जिला पंचायत पर कांग्रेस का कब्जा, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पद जीते

Dewas Zila Panchayat Adhyaksh Chunav : बहुमत नहीं होने के बाद भी भाजपा अपना अध्यक्ष बनाने का दावा कर रही थी. 18 सदस्यों में से कांग्रेस के 10 अधिकृत और एक समर्थित के चुनाव जीतने से तस्वीर पहले से ही साफ हो चुकी थी. जिला पंचायत अध्यक्ष का पद इस बार अजा वर्ग महिला के लिए आरक्षित था. चुनाव में वार्ड-1, 7 और 8 अजा वर्ग के लिए आरक्षित किए गए थे. इनमें से वार्ड-1 में भाजपा की प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी. जबकि 7 और 8 में कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी. ऐसे में कांग्रेस की ओर से जिप अध्यक्ष के लिए वार्ड क्रमांक-8 से लीला अटारिया का नाम तय किया गया था. वहीं बीजेपी ने वार्ड एक से जीती सौरमबाई मालवीय का नाम तय किया.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/j0kFXCZ

No comments:

Post a Comment

Delhi Plans Dedicated 'Pink Force' After 4 Sexual Assault Cases In 10 Days

The proposed 'Pink Force' will have trained women police personnel patrolling schools, colleges, metro stations and other vulnerable...