Tuesday, July 26, 2022

सरकारी मुलाजिमों ने आदिवासियों की जमीन भी बेच खायी, 3 तहसीलदार और 4 पटवारी पर एफआईआर

Land Scam : तहसीलदार एसके गर्ग, आरपी अग्रवाल, आरपी द्विवेदी ने दस्तावेजों की जांच किए बिना सरकारी पट्टे की जमीन बिना कलेक्टर की अनुमति के नामांतरण कर दी. पटवारी नत्थू लाल रावत और संतोष दुबे के साथ सुखदेव सिंह ने दस्तावेजों में पहले के वर्षों का अभिलेख रोस्टर ना कर उसे खसरे की भूमि में दर्ज कर दिया. तहसीलदार और पटवारी की मिलीभगत से आदिवासियों की जमीन का नामांतरण किया गया. जांच में साबित हुआ कि षडयंत्र पूर्वक कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर जमीन का क्रय विक्रय अवैध लाभ लेने के लिए किया गया. इस मामले में तत्कालीन 3 तहसीलदार और चार तत्कालीन पटवारियों के साथ रमेश सिंह पर भ्रष्टाचार अधिनियम के साथ अन्य धाराओं में एफ आई आर दर्ज की गई.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/rWjukmf

No comments:

Post a Comment

DK Shivakumar Accepts HD Kumaraswamy's Challenge On Bidadi Project Debate

In a significant development, Karnataka Chief Minister D.K. Shivakumar has responded to Union Minister for Heavy Industries and Steel H.D. K...