▼

Friday, March 1, 2019

VIDEO: अब मध्यप्रदेश सरकार बेरोजगार युवाओं को देगी मवेशी हांकने की ट्रेनिंग

मध्यप्रदेश में बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार की युवा स्वाभिमान योजना में मवेशियों को हांकने की भी ट्रेनिंग दी जाएगा. राज्य सरकार ने ट्रेनिंग देने वाले विषयों में शहरी क्षेत्र में गायों को हांकने के ट्रेंड को भी शामिल किया है. सरकार के मवेशियों को हांकने के ट्रेंड में युवा खासी दिलचस्पी भी दिखा रहे हैं. भोपाल और इंदौर में युवाओं ने मवेशी हांकने के ट्रेंड में ट्रेनिंग के लिए आवेदन भी कर रहे हैं. आपको बता दें कि शहरी इलाकों के कांजी हाउस में गायों व अन्य मवेशियों को हांक कर लाने की व्यवस्था होती है और सरकार इस तरह के ट्रेंड में युवाओं को ट्रेनिंग देने का प्लान कर रही है. युवा स्वाभिमान योजना के पोर्टल पर इस ट्रेंड से जुड़ी जानकारी शामिल है. आपको बता दें कि इस योजना के तहत राज्य सरकार युवाओं को सौ दिन की ट्रेनिंग के जरिए चार हजार रुपये मासिक स्टाइफंड देने की व्यवस्था कर रही है और अब तक ढाई लाख से ज्यादा युवाओं ने इस योजना में पंजीयन कराया है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2XuhPKC

No comments:

Post a Comment