Wednesday, January 30, 2019

VIDEO: पेंच की रानी ने 8वीं बार दिया शावकों को जन्म, तोड़ा विश्व रिकॉर्ड

मध्यप्रदेश के पेंच नेशनल पार्ट में बाघों का कुनबा बढ़ रहा है. पार्क में कॉलर वाली बाघिन के नाम से पहचान बना चुकी बाघिन एक बार फिर खुश खबरी लेकर आई है. बाघिन ने 8 बार शावकों को जन्म देकर विश्व कीर्तिमान स्थापित कर चुकी है. शावकों के जन्म के एक माह बाद बाघिन चार शावकों के साथ दिखी है. पार्क के अधिकारियों ने भी इसकी पुष्टी कर दी है. यह बाघिन अब तक करीब 30 शावकों को जन्म दे चुकी है. बाघिन के गले में रेडियो कॉलर आईडी लगे होने की वजह से इसका नाम कॉलर वाली बाघिन पड़ गया. टाइगर रिजर्व के टूरिज्म एरिया के बीच इसकी टेरिटरी होने के कारण इसे पेंच की रानी के नाम से भी जाना जाता है. इस बाधिन के 30 में से 18 बच्चे इस पार्क में मौजूद है. जानकारों की माने तो सबसे ज्यादा शावकों को जन्म देने के मामले में राजस्थान के रणथंभोर टाइगर रिजर्व की बाघिन मछली के नाम था, जिसने 23 शावकों को जन्म दिया था, लेकिन कॉलर वाली बाघिन ने यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2UnpQyv

No comments:

Post a Comment

3 Killed, Including Infant, In Odisha Landslide Triggered By Cyclone Arnab

Two others have been rescued by a fire services team, Odisha's Panchayati Raj Minister Rabi Narayan Naik told reporters. from NDTV New...