Thursday, January 31, 2019

VIDEO : बीजेपी नेता बाबूलाल गौर ने बाहें फैलाकर किया स्वागत और बोले-चंदन सा बदन...

बीजेपी नेता बाबूलाल गौर रोज़ कोई नया शिगूफा छोड़ते हैं. वो अपने मज़ाकिया अंदाज़ और बेबाकी के लिए जाने जाते हैं. बुधवार को गौर भोपाल में पार्टी महामंत्री रामलाल से मिलने बीजेपी दफ़्तर पहुंचे. यहां लोकसभा चुनाव की तैयारी के सिलसिले में पार्टी की बैठक थी. वो राम लाल से मिले. उनसे घंटे भर तक बातचीत की. मुलाक़ात के बाद गौर जैसे ही घर जाने के लिए दफ़्तर से बाहर निकले, उन्हें सामने से पार्टी महासचिव कैलाश विजय वर्गीय आते दिखे. बाबूलाल गौर उन्हें देखकर प्रसन्न हो गए. बाहें फैलाकर विजयवर्गीय का स्वागत किया. उन्हें गले लगाया और फिर बोले-बड़ी खुशबू आ रही है. गौर साहब यहीं नहीं रुके वो हंसते हुए कैलाश विजयवर्गीय से आगे बोले-चंदन का बदन. विजयवर्गीय भी खिलखिलाए और गौर साहब से बोले-आपकी दीवानगी कम नहीं होती.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2B5n5uD

No comments:

Post a Comment

3 Killed, Including Infant, In Odisha Landslide Triggered By Cyclone Arnab

Two others have been rescued by a fire services team, Odisha's Panchayati Raj Minister Rabi Narayan Naik told reporters. from NDTV New...