Sunday, December 30, 2018

VIDEO: किसान हितों में खर्च होगा केले की फसल से मिलने वाला शुल्क

मध्य प्रदेश की एक मात्र केला मंडी बुरहानपुर जल्द ही मालामाल होने वाली है. केला नीलामी से आने वाली आमदनी को मंडी बोर्ड ने स्थानीय स्तर पर मंडी और किसान हित में खर्च करने की अनुमति दे दी है. बोर्ड के इस फैसले का किसानों ने स्वागत किया है. इससे पहले केला नीलामी से मिलने वाला एक प्रतिशत शुल्क का आधा हिस्सा सड़क निधी के नाम से मंडी समिति को मंडी बोर्ड में जमा करवाना पड़ता था. काफी लंबे समय से यह मांग की जा रही थी कि केले की नीलामी से होने वाली आमदनी पूरी मंडी और केला उत्पादक किसान पर खर्च की जाए, जिसे अब मंडी बोर्ड ने मान लिया है. अब केला नीलामी से आने वाली दो से तीन करोड़ रुपये की राशि का उपयोग किसानों के उत्थान में खर्च की जाएगी.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2EUxYmr

No comments:

Post a Comment

3 Killed, Including Infant, In Odisha Landslide Triggered By Cyclone Arnab

Two others have been rescued by a fire services team, Odisha's Panchayati Raj Minister Rabi Narayan Naik told reporters. from NDTV New...