Monday, December 31, 2018

खुलेआम बीयर पीते हुए बस से उतरे रवि शास्त्री, ट्विटर पर VIDEO VIRAL

ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद मैदान के भीतर और बाहर जश्न का दौर शुरू हुआ जिसमें टीम इंडिया के खिलाड़ियों से लेकर फैन्स मशगूल नजर आए. भारत आर्मी अक्सर विदेशी दौरों पर टीम इंडिया का सपोर्ट करती नजर आती है. वह भी इस जीत से खासी खुश थी और उन्होंने शानदार अंदाज़ में टीम इंडिया का होटल के बाहर स्वागत किया. जैसे ही टीम की बस होटल में पहुंची, टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री हाथ में बीयर लिए बस से निकले और एक घूंट लेते हुए फैन्स के पास से निकल गए. फिर कप्तान कोहली निकले, जो जीत के बाद उत्साह में नजर आ रहे थे. सभी खिलाड़ियों के बीच शास्त्री का बीयर पीने का अंदाज़ जिस वीडियो में कैद हुआ, वह ट्विटर पर वायरल हो रहा है.

from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी http://bit.ly/2ApaPVi

No comments:

Post a Comment

3 Killed, Including Infant, In Odisha Landslide Triggered By Cyclone Arnab

Two others have been rescued by a fire services team, Odisha's Panchayati Raj Minister Rabi Narayan Naik told reporters. from NDTV New...