बीजेपी की प्रदेश चुनाव समिति ने सभी 230 विधान सभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मंथन पूरा कर लिया है. महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने न्यूज 18 से बातचीत में दावा किया कि सभी सीटों के लिए नाम पर करीब-करीब मोहर लग गई है. पैनल बना दिए गए हैं, सभी नाम दिल्ली भेजे जा रहे हैं, जल्द ही सूची भी जारी हो जाएगी.प्रत्याशी चयन को लेकर बीजेपी में रविवार देर रात तक मंथन चला.बीजेपी दफ्तर के अंदर प्रदेश चुनाव समिति की बैठक और बाहर दावेदारों में बैचेनी थी.सीटों पर सिंगल और डबल नामों को लेकर जरूर कैलाश विजयवर्गीय ने चुप्पी साधे रखी.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2z9FEfs
No comments:
Post a Comment