Sunday, September 30, 2018

VIDEO: करंट लगने से किसान की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते एक किसान की जान चली गई और 2 युवक घायल हो गए. घटना से नाराज ग्रामीणों ने बिजली विभाग के प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतक के परिजनों ने शव बीच सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया. गुस्साए ग्रामीणों ने दोषी कर्मचारियों को निलंबित करने की मांग के साथ 3 घंटे तक सड़क पर परिवहन की आवाजाही रोके रखा. ग्रामीणों का कहना था कि गांव में बिजली का तार टूटा हुआ था, जिसे जोड़ने के लिए कई बार लाइन मैन को कहा गया था. लेकिन लाइन मैन ने तार जोड़ने के वजाय किसान गुरदीप से खुद तार जोड़ लेने की बात कही. पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे थे. तीनों कर्मचारियों जयराम, रविंद्र दूबे और सतीश मिश्रा को निलंबित कर एफआईआर दर्ज करने ही के बाद ग्रामीण शव लेकर गए.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2xKjS1M

No comments:

Post a Comment

3 Killed, Including Infant, In Odisha Landslide Triggered By Cyclone Arnab

Two others have been rescued by a fire services team, Odisha's Panchayati Raj Minister Rabi Narayan Naik told reporters. from NDTV New...