Sunday, September 30, 2018

खिताबी जीत के साथ एशिया की बादशाह बनी टीम इंडिया

भारत ने शुक्रवार देर रात दुबई अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को तीन विकेट से हराकर एशिया कप-2018 का खिताब अपने नाम कर लिया. बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 223 रनों का लक्ष्य रखा था. भारतीय टीम ने सात विकेट खोकर आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल कर सातवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया. भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा (48) सर्वोच्च स्कोरर रहे. उन्होंने अपनी पारी में 55 गेंदों का सामना किया और तीन चौकों के अलावा इतने ही छक्के लगाए. दिनेश कार्तिक ने 37 और महेंद्र सिंह धोनी ने 36 रन बनाए. केदार जाधव ने चोट के बाद भी 27 गेंदों में 23 रनों की नाबाद पारी खेली.

from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी https://ift.tt/2Qi3lZN

No comments:

Post a Comment

3 Killed, Including Infant, In Odisha Landslide Triggered By Cyclone Arnab

Two others have been rescued by a fire services team, Odisha's Panchayati Raj Minister Rabi Narayan Naik told reporters. from NDTV New...