▼

Tuesday, July 31, 2018

VIDEO: विक्षिप्त युवक ने जिला अस्पताल में मचाया जमकर उत्पात

झाबुआ जिला अस्पताल के महिला वार्ड में एक मानसिक विक्षिप्त युवक ने जमकर हंगामा मचाया. युवक को अस्पताल में जंजीर से बांधकर रखा गया है. युवक की सनक कम नहीं होने के चलते उसे बांधकर रखा गया था. दरअसल, झाबुआ जिला अस्पताल के ट्रोमा सेंटर का है, जहां एक मानसिंक रूप से बीमार युवक पहुंच गया और मरीजों के पैर पकड़ने लगा. अस्पताल में काफी देर तक हंगामा होता रहा, जिसके बाद वह जमीन पर बैठ गया. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को वार्ड से बाहर ले गई. युवक का कहना है कि वह गलती से यहां के रेलवे स्टेशन पर उतर गया, जहां से उसे कोई यहां लेकर आ गया. युवक ने खुद का नाम राहुल बताया है और वह युपी के कायमगंज का बता रहा है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2mYSd7m

No comments:

Post a Comment