▼

Tuesday, July 31, 2018

VIDEO: जुगाड़ से चल रहे हैं हाटपिपलिया के ये स्कूल, आप भी देखें

देवास जिले के हाटपिपलिया विधानसभा क्षेत्र में आदिवासी वर्ग के बच्चों को असुविधाओं के बीच शिक्षा ग्रहण करने पर मजबूर होना पड़ रहा है. हाटपिपलिया के तहत आने वाले शासकीय प्राथमिक स्कूल पालखा, प्राथमिक विद्यालय साकलघाट, चौकी मोहल्ला, ब्लॉक माजरा एवं भील आमला के प्राथमिक स्कूलों के भवनों को 2013-14 में जिला प्रशासन द्वारा जर्जर घोषित किए जा चुके हैं. ये भवन आज से तीन से चार साल पहले ही धराशाई हो चुके हैं, लेकिन आज तक इन स्कूलों को नए भवन नहीं मिले हैं. वर्तमान में पांचों स्कूल जुगाड़ के सहारे से चल रहे हैं. इन स्कूलों में एक ही कमरे में एक से पांच तक की कक्षाएं संचालित हो रही है. आपको बता दें कि यह पूरा मामला स्कूल शिक्षा मंत्री दीपक जोशी के विधानसभा क्षेत्र का है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2Ar3qHy

No comments:

Post a Comment