▼

Saturday, June 30, 2018

VIDEO:पुलिस दारोगा का रिपोर्ट में धाराएं बढ़ाने लिए पैसों का वीडियो वायरल

दमोह देहात थाना अंतर्गत ग्राम खजुरी में बारातियों एवं ग्रामीणों के बीच हुए विवाद के बाद मामला दर्ज करने को लेकर पुलिस एवं फरियादी के बीच पैसे के लेनदेन का वीडियो वायरल हुआ है. देहात थाना पदस्थ एएसआई पवार फरियादी से धाराएं बढ़ाने के नाम पर पैसों की मांग कर रहे हैं. इस दौरान कम पैसे दिए जाने पर एएसआई मोल-तोल करते हुए पैसा बढ़ाने की बात कर रहे हैं. साथ ही अन्य सहयोगियों को भी पैसा बांटने की बात वीडियो में सुनाई दे रही हैृ. यब मामला तीन दिन पुराना बताया जा रहा है जब रसीलपुर ग्राम से खजुरी आई बारात के लोगों का विवाद हो गया. उसी दौरान फरियादियों में ऐसे ही किसी ने यह वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस की ओर से जांच की बात कही जा रही है. जांच के बाद कार्यवाही करने का आश्वासन भी वरिष्ठ अधिकारी दे रहे हैं. यह पहला वीडियो नहीं है इसके पहले तेजगढ़ थाना के पुलिसकर्मियों के शराब संबंधी वायरल हो जाने के बाद उनका निलंबन की कार्रवाई भी की गई थी.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2Nd6Z6m

No comments:

Post a Comment