▼

Saturday, June 30, 2018

VIDEO: डीजल से भरे टैंकर मे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल

धार के राजगढ मे डीजल से भरे टैंकर मे अचानक आग लग गई जिससे अफरा तफरी का माहौल बन गया. यह गनीमत रही कि टैंकर के ड्राईवर ने सूझबूझ दिखाते हुए टैंकर को पेट्रोल पंप से आगे सड़क किनारे ले जाकर खड़ा कर दिया और एक बड़ा हादसा होते होते बच गया. बताया जा रहा है कि इस टैंकर में डीजल भरा हुआ था और यह राजगढ़ के मंडलेचा पेट्रोल पंप पर डीजल खाली करने के लिए खडा हुआ था. तभी इसमें अचानक आग लग गई और यह धूँ-धूँकर जलने लगा.टैंकर के ड्राईवर ने समझदारी दिखाते हुए इसे पेट्रोल पंप से दूर सड़क किनारे ले जाकर खड़ा कर दिया,जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया .सूचना मिलने पर सरदारपुर और राजगढ़ से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुँची और करीब सवा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया लेकिन टैंकर जब तक पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2yScuUY

No comments:

Post a Comment