Friday, June 29, 2018

शहडोल के होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

शहडोल में पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने अंबेडकर चौक स्थित होटल रुद्राक्ष पर छापेमारी कर दो यवक व युवतियों को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने होटल संचालक गुड्डा गुप्ता को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. एएसपी प्रवीण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि काफी दिनों से होटल रुद्राक्ष के खिलाफ शिकायतें आ रही थी. होटल संचालक ग्राहकों को जिस्म फरोशी के लिए युवतियों की सप्लाई करने की सूचना भी कई बार पुलिस को मिल चुकी थी. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने होटल पर छापेमारी की, जिसमे दो युवक व दो युवतियों को गिरफ्तार किया गया है. शहर में चल रहे देह व्यापार के हुए खुलासे के बाद पुलिस भी संदेह के घेर में आ रही है. एएसपी प्रवीण कुमार ने बताया कि शहर में हो रहे देह व्यापार के अन्य ठिकानों के बारे में पता लगाया जाएगा और जल्द उनपर भी कार्रवाई की जाएगी.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2Krka5j

No comments:

Post a Comment

Exclusive: Bengaluru Minister Krishna Byre Gowda Lists Fixes For Potholes, Traffic Jams, Flooding

Bengaluru has a new minister in charge of Bengaluru Development, Krishna Byre Gowda, who has promised to bring about systematic change by im...