इंदौर में जिला कोर्ट के बाहर लोगों ने एक युवक की जमकर धुनाई कर दी. पुलिस भीड़ का शिकार बने युवक को बचाने के प्रयास करती रही, लेकिन भीड़ फिर भी लात, घूंसे और तमाचे लगाते रहे. पुलिस ने जैसे-तैसे युवक को भीड़ से बचाकर ऑटो में बैठाकर एमजी रोड थाने ले गई. मामले में मिली जानकारी के अनुसार शराब के नशे में धुत्त युवक जिला कोर्ट में घुसने का प्रयास कर रहा था. पुलिस ने जब युवक को रोका तो खुद को कमिश्नर बताया और पुलिस कर्मी के नाक पर घूंसा जड़ दिया. पुलिसकर्मी पर हाथ उठाने के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित्र हो गई और युवक को धर दबोचा. लोगों की भीड़ युवक पर टूट पड़ी, लेकिन पुलिस ने फिर भी युवक को भीड़ का शिकार होने से बचाया.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2KjUZCE
No comments:
Post a Comment