Saturday, June 30, 2018

मंदसौर रेप केस: आरोपी को फांसी देने की मांग को लेकर नीमच बंद

मंदसौर में 8 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के मामले को लेकर लोगों में आक्रोश है. मंदसौर के लोग आरोपी इरफान को फांसी की सजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं. घटना के विरोध में नीमच के लोगों में काफी रोष देखा जा रहा है. कई जगहों पर इस घटना के विरोध में ज्ञापन भी प्रशासन को सौंप कर कार्रवाई करने की मांग की जा रही है. नीमच में सर्व समाजजनों की एक बैठक आयोजित कर नीमच बंद का भी ऐलान किया जाएगा. इस बैठक में सामाजिक संगठनों के लोगों के साथ व्यापारी और राजनीतिक दलों के लोग भी शामिल हुए. बैठक में मौजूद सभी लोगों ने एकमत होकर मंदसौर की शर्मसार कर देने वाली घटना की निंदा की और सामूहिक रूप से नीमच को शांतिपूर्ण तरीके से स्वेछिक बंद किये जाने का फैसला लिया. बंद के साथ सभी मिलकर एक रैली निकाल कर प्रशासन को एक ज्ञापन भी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर सौंपा जाएगा.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2N6xVEV

No comments:

Post a Comment

3 Killed, Including Infant, In Odisha Landslide Triggered By Cyclone Arnab

Two others have been rescued by a fire services team, Odisha's Panchayati Raj Minister Rabi Narayan Naik told reporters. from NDTV New...