Saturday, June 30, 2018

खरगोन: सड़क हादसे में पति-पत्नी सहित तीन की मौत

खरगोन जिले के कसरावद थाना इलाके के मंडलेश्वर रोड पर कार व बाइक की आमने-सामने की भिड़न्त में तीन लोगों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार बाइक सवार रोजगार सहायक नम्रता खेड़े, पति अर्जुन और नम्रता की मां रेशन बाई की हादसे में मौके पर ही मौत हो गई. मृतक पति-पत्नी की तीन माह पहले ही शादी हुई थी. कसरावद के मंडलेश्वर रोड पर हुई इस भिड़ंत में बाइक सवार करीब सौ मीटर जाकर खेत में गिरे. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया. जानकारी के अनुसार मृतक महिला नम्रता खेड़े ग्राम पंचायत माकड़खेड़ा की रोजगार सहायक है, जो अपने पति अर्जुन और मां रेशन बाई के साथ जनपद पंचायत सी बैठक का कार्य पूरा कर बाइक से माकड़खेड़ा लौट रही थी. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2lL4Yln

No comments:

Post a Comment

3 Killed, Including Infant, In Odisha Landslide Triggered By Cyclone Arnab

Two others have been rescued by a fire services team, Odisha's Panchayati Raj Minister Rabi Narayan Naik told reporters. from NDTV New...