▼

Thursday, May 31, 2018

VIDEO: पुलिस ने गुंडों का निकाला जुलूस

इंदौर में कुछ दिनों पहले आरटीओ ऑफिस में चाकूबाजी करने वाले गुंडों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला. इस दौरान उसकी सार्वजनिक रूप से धुनाई की और गुंडों को पीटते हुए आरटीओ ऑफिस के अंदर तक ले गए. हाल ही में आरटीओ ऑफिस में किसी काम से पहुंचे तीन भाईयों पर चार लोगों ने चाकू से हमला कर दिया था जिसमें दो भाई घायल हुए थे, जिन्हें एमवाई अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इस घटना के बाद लोगों में दहशत का महौल था. इसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों को पकड़कर उनका जुलूस निकाला, जिससे लोगों में गुंडों का भय कम किया जा सके.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2IWO1Th

No comments:

Post a Comment