▼

Thursday, May 31, 2018

VIDEO: महिला ने किया हंगामा, हाइवे हुआ जाम

छतरपुर के बड़ामलहरा के रजपुरा गांव के पास एक अर्द्धविक्षिप्त महिला ने सागर कानपुर नेशनल हाइवे पर पानी के बर्तन और पहनने के कपड़े रखकर जाम लगाकर जमकर हंगामा किया. इस जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. इस दौरान जो भी वाहन सड़क से निकलने का प्रयास करता वो महिला के पत्थरों का शिकार हो जाता. लोगों ने महिला को हटाने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहे. काफी देर तक ये ड्रामा चलता रहा. जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची और महिला को वहाँ से हटाने का प्रयास किया. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने इस महिला को सड़क से हटाकर ट्रैफिक बहाल किया. महिला रजपुरा गांव की बताई जा रही है उसके पति की मृत्यु हो चुकी है और उसका नाम मुन्नी यादव है. पुलिस ने महिला को उसके परिजनों तक पहुंचा दिया है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2xrGzKC

No comments:

Post a Comment