Thursday, May 31, 2018

VIDEO: सड़क हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रक में लगाई आग

धार के पीथमपुर में एक ट्रक ने बाईक को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में बाइक पर पीछे बैठी युवती घायल हो गई. इसके बाद गुस्साये लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया. देखते ही देखते ट्रक धूं-धूं कर जल उठा और ट्रक के साथ ही बाइक भी जल गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक ट्रक जलकर खाक हो चुका था. ट्रक का ड्रायवर हादसे के बाद से ही फरार बताया जा रहा है. पुलिस के पहुंचने तक ट्रक में आग लगाने वाले लोग भी फरार हो चुके हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2sjwYjR

No comments:

Post a Comment

"Slave Mentality": BJP MP Urges Centre To Rename Roads Linked To 'Invaders'

Raising the issue during a Special Mention in the Rajya Sabha, Dinesh Sharma argued that the country had not fully moved beyond its colonial...