Thursday, May 31, 2018

VIDEO: गधे को खिलाएं गुलाब जामुन, जानिए क्या है पूरा मामला

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में वन कर्मचारियों ने 19 सूत्रीय मांगों को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया है. वन कर्मचारियों ने गधे को गुलाब जामुन खिलाकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. कर्मचारियों का कहना है कि 29 मई को कैबिनेट की बैठक में वन कर्मियों की समस्याओं को लेकर निर्णय होना था लेकिन सरकार ने उनसे वादा खिलाफी कर कोई भी निर्णय नहीं लिया. कर्मचारियों ने साथ में यह भी कहा कि अगर उनकी मांगे समय पर पूरी नहीं की गई तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ जाएंगे. बता दें कि वन कर्मचारी 24 मई से लगातार अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2siMLzu

No comments:

Post a Comment

"Slave Mentality": BJP MP Urges Centre To Rename Roads Linked To 'Invaders'

Raising the issue during a Special Mention in the Rajya Sabha, Dinesh Sharma argued that the country had not fully moved beyond its colonial...