Thursday, January 15, 2026

शिवपुरी से आई प्लेन क्रैश की सूचना, ग्वालियर तक मचा हड़कंप! पुलिस पहुंची तो बन गई Reel

Shivpuri Police: शिवपुरी जिले के नरवर क्षेत्र में हवाई जहाज गिरने और धुआं निकलने की सूचना से ग्वालियर तक हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ, जब वहां कोई हवाई जहान नहीं बल्कि प्लेन का एक खिलौना मिला. इस घटना के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली. वहीं, मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी नाराज हो गए. उन्होंने लोगों को अफवाह नहीं फैलाने की हिदायत दी. पुलिस पता लगाने में जुटी है कि अफवाह किसने और कैसे फैलाई. इस घटना को लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब खूब वायरल हो रहा है.

from मध्य प्रदेश News in Hindi, मध्य प्रदेश Latest News, मध्य प्रदेश News https://ift.tt/TIWLVjs

No comments:

Post a Comment

3 Killed, Including Infant, In Odisha Landslide Triggered By Cyclone Arnab

Two others have been rescued by a fire services team, Odisha's Panchayati Raj Minister Rabi Narayan Naik told reporters. from NDTV New...