▼

Saturday, September 27, 2025

आंधी-तूफान से गिरा नवरात्रि का स्वागत द्वार, बाल-बाल बचे पति-पत्नी, देखें Video

मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में मां बगलामुखी मंदिर मार्ग पर लगा स्वागत द्वार अचानक तेज आंधी में गिर गया. गनीमत रही कि इस दौरान वहां से गुजर रहे श्रद्धालु और वाहन चालक बाल-बाल बच गए और एक बड़ा हादसा टल गया. दरअसल नलखेड़ा नगर परिषद की ओर से नवरात्रि पर्व को देखते हुए मंदिर मार्ग पर यह स्वागत द्वार लगाया गया था लेकिन शनिवार को अचानक आए तेज आंधी-तूफान के चलते स्वागत द्वार सड़क पर आ गिरा. इस दौरान मौके से श्रद्धालु और कई वाहन गुजर रहे थे. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह अचानक गेट भर-भराकर गिर पड़ा और उसी दौरान एक बाइक सवार दंपति वहां से गुजर रहे थे और तभी बोर्ड उनपर जा गिरा. हालांकि दंपति चोटिल होने से बाल-बाल बच गए.

from मध्य प्रदेश News in Hindi, मध्य प्रदेश Latest News, मध्य प्रदेश News https://ift.tt/DOo4qh9

No comments:

Post a Comment