Sunday, June 22, 2025

जहां CM ने आम नहीं, अपनापन बांटा – मांओं की बात, बच्चों को सिखाया सपने देखना

Narmadapuram News : नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी प्रवास से लौटते समय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का काफिला बारिआम गांव में रुका. यहां सड़क किनारे टोकरी में आम बेच रही महिलाओं से उन्होंने आत्मीय संवाद किया, आम खरीदे और बच्चों को अपने हाथों से आम खिलाए. मुख्यमंत्री ने पूछा कि बिटिया स्कूल जाती है? जब महिला ने बताया कि वह सीएम राइज स्कूल में पढ़ती है, तो मुख्यमंत्री ने कहा अब उसका नाम सांदीपनि विद्यालय हो गया है. बच्चों से नाम पूछकर उन्हें रोज स्कूल जाने और पढ़ाई में मन लगाने की सलाह दी. सीएम और उनकी पत्नी श्रीमती सीमा यादव ने मिलकर पूरे स्नेह से गांव के बच्चों को आम बांटे.

from मध्य प्रदेश News in Hindi, मध्य प्रदेश Latest News, मध्य प्रदेश News https://ift.tt/tncFhBA

No comments:

Post a Comment

No Orders Were Issued To Shield R Veeramani Under DMK: MK Stalin

In a statement, MK Stalin said R Veeramani, those who allegedly abetted him and anyone who tried to protect him must all face the law and re...